Home छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल, खेती...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल, खेती में बढ़ा निवेश तो सुधरी आर्थिक स्थिति

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

नारायणपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल, खेती में बढ़ा निवेश तो सुधरी आर्थिक स्थिति

 

 

 

 

 

तीन किस्तों में प्रतिवर्ष मिलने वाली 6 हजार रुपये की सहायता राशि से कृषि कार्यों को मिली गति, परिवार के भरण-पोषण में मिल रहा सहयोग

नारायणपुर, 06 नवंबर 2026

शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी ऐसी ही एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका लाभ जिले के किसानों को मिल रहा है। योजना के माध्यम से किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है। इससे किसान खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं को समय पर पूरा कर पा रहे हैं।

कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार जिले में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विकासखंड एवं जिला नारायणपुर के वार्ड क्रमांक 15 डुमरतराई निवासी कृषक श्री नरेन्द्र कुमार, पिता श्री रामचंद्रा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेकर अपनी खेती-किसानी को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। श्री नरेन्द्र कुमार के पास कुल 0.368 हेक्टेयर कृषि भूमि है। वे बताते हैं कि पहले खेती के दौरान खाद, बीज, कृषि दवाइयों एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था समय पर करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण होता था। आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण कई बार खेती की तैयारियों में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इसी दौरान उन्हें कृषि विभाग के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी मिली और उन्होंने योजना के तहत अपना पंजीयन कराया।

योजना से जुड़ने के बाद उन्हें प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सहायता राशि तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में प्राप्त होने लगी। इस राशि से वे खेती की आवश्यकताओं के अनुरूप खाद, बीज एवं अन्य कृषि सामग्री की व्यवस्था करने में सहयोग प्राप्त कर रहे हैं। इससे कृषि कार्यों को समय पर पूरा करने में मदद मिली और उनके कृषि उत्पादन में भी वृद्धि हुई है। खेती से होने वाली आय में सुधार के साथ परिवार के भरण-पोषण में भी आर्थिक सहयोग मिला है। श्री नरेन्द्र कुमार बताते हैं कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिलने वाली सहायता राशि उनके लिए खेती-किसानी में एक महत्वपूर्ण संबल साबित हुई है। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है, बल्कि खेती के प्रति उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है। अब वे स्वयं अन्य किसानों को भी शासन की इस महत्वपूर्ण योजना की जानकारी देकर इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, ताकि जिले के अधिक से अधिक लघु एवं सीमांत किसान आर्थिक रूप से सशक्त बनकर आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ सकें।

श्री नरेन्द्र कुमार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है। उनके अनुसार शासन की यह सहायता किसानों के लिए खेती को बेहतर बनाने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।