Home छत्तीसगढ़ 9 नवंबर को धमतरी मंडी में वनोपज और औषधि उत्पादों की खरीदी-बिक्री...

9 नवंबर को धमतरी मंडी में वनोपज और औषधि उत्पादों की खरीदी-बिक्री रहेगी बंद

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

धमतरी : 9 नवंबर को धमतरी मंडी में वनोपज और औषधि उत्पादों की खरीदी-बिक्री रहेगी बंद

 

 

 

धमतरी 07 नवंबर 2026

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 9 नवंबर 2026, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के कारण मंडी प्रांगण धमतरी में वनोपज एवं अन्य औषधि उत्पादों का क्रय-विक्रय बंद रहेगा।

मंडी प्रबंधन के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा 3 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत 9 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके चलते धमतरी मंडी में उक्त दिन वनोपज एवं अन्य औषधि उत्पादों की खरीदी-बिक्री नहीं होगी।

मंडी प्रबंधन ने वनोपज एवं औषधि उत्पादों के उत्पादन और संग्रहण करने वाले किसानों से अपील की है कि वे 9 नवंबर को अपना उत्पाद विक्रय के लिए मंडी प्रांगण धमतरी नहीं लाएं, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।