Home छत्तीसगढ़ गोवर्धन पूजा पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा में विभिन्न...

गोवर्धन पूजा पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर : गोवर्धन पूजा पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल

 

 

 

 

 

रेवाबांध तालाब और मठपारा में गौरा-गौरी के किए दर्शन एवं पूजन, नागरिकों को दी दीपावली और गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

कैलाश नगर दैहान में राउत नाचा में हुए शामिल

रायपुर, 10 नवम्बर 2026

 

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर कबीरधाम जिले के कवर्धा नगर में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने सबसे पहले विंध्यवासिनी वार्ड क्रमांक 27 स्थित रेवाबांध तालाब पहुंचकर गौरा-गौरी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनका अलग अंदाज देखने को मिला और गौरा-गौरी बारात को देखकर वे खुद भी बारात में शामिल हुए और भक्ति गीतों को गाकर जयकारे लगाए। इसके बाद वे  मठपारा पहुंचे, जहां उन्होंने गौरा-गौरी का पूजन किया।

 

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कवर्धा स्थित अपने निवास में सपरिवार गोवर्धन पूजा की और गौ माता को प्रसाद खिलाया। इस अवसर पर निवास पर उनसे मिलने पहुंचे नागरिकों से उन्होंने आत्मीय मुलाकात की और सभी को दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की बधाई तथा शुभकामनाएं दीं।

 

इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कैलाशनगर और कमला क्लिनिक के पास दैहान में पहुंचे और वहां आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कैलाश नगर में भी गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में शामिल होकर सभी के साथ पूरे भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की और गायों को भोजन कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने राउत नाचा शुरू किया तो कवर्धा विधायक श्री शर्मा स्वयं को नहीं रोक सके और सभी के साथ नाचा में शामिल होकर नाचते दिखाई दिए। सभी ने उनके साथ नाचा का आनंद लिया।