Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री साय का किया गया आत्मीय स्वागत  

मुख्यमंत्री साय का किया गया आत्मीय स्वागत  

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंगेली : मुख्यमंत्री श्री साय का किया गया आत्मीय स्वागत

 

 

 

मुंगेली, 13 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आज मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली स्थित हेलीपैड पहुंचने पर आत्मीय एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय जिले में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव मौजूद रहे। उनके आगमन पर जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

हेलीपैड पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक तथा मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शांति देवचरण भास्कर, जनपद पंचायत मुंगेली अध्यक्ष श्री रामकमल सिंह परिहार सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों में आईजी श्री रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, डीएफओ श्री तन्मय कौशिक, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री अंजोर सिंह पैकरा तथा मुंगेली एसडीएम श्री मायानंद चंद्रा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।