Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लोकभवन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हुए...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लोकभवन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय लोकभवन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की शुभकामनाएँ

दीपावली प्रेम, सद्भाव और नई आशाओं का पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर, 14 नवम्बर 2026

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज लोकभवन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने राज्यपाल श्री रमेन डेका से सौजन्य भेंट कर उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दीपावली का पावन पर्व हमारे जीवन में प्रेम, उत्साह, सद्भाव और नई आशाओं का संचार करता है। यह पर्व हमें आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने समारोह में प्रस्तुत छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति हमारी गौरवशाली पहचान है। हमारे तीज-त्योहार और परंपराएँ सामाजिक एकता तथा सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करती हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली की पुनः शुभकामनाएँ देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।