बुकिंग वाहन चालक एवं मालिक संघ की बैठक संपन्न, सर्वसम्मति से हुआ नई कार्यकारिणी का गठन
विरेंद्र देवांगन बनाए गए ड्राईवर यूनियन के अध्यक्ष, अन्य पदाधिकारियों को भी सौंपी गई जिम्मेदारी
मुंगेली। बुकिंग वाहन मालिकों एवं ड्राइवरों की एक महत्वपूर्ण बैठक 18 नवंबर 2026 को रेस्ट हाउस के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की गई। बैठक में सभी ड्राइवर भाइयों की सहमति से ड्राइवर यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से विरेंद्र देवांगन को यूनियन का अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में उपाध्यक्ष के रूप में रामाधार साहू, सचिव हरीश मानिकपुरी, सहसचिव शांति देव कुर्रे, सतीष टांडे एवं रामकुमार महिलाग को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं नवीन साहू को मीडिया प्रभारी, रोहित साहू को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
इसके अलावा शकुर (काकू), किशोर बैरागी, गणेश गंधर्व एवं विनय पटेल को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में आसू जायसवाल, फागू साहू, अगम मानिकपुरी, दुर्गेश जायसवाल, राजा पठान, पंकज साहू, पंकज पटेल, गगन पटेल, ढोलू सोनकर, रवींद्र साहू, ओमदेव साहू, राजू स्प्रे एवं ओमप्रकाश साहू सहित बड़ी संख्या में ड्राइवर भाई उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन की एकजुटता एवं सभी वाहन मालिकों और चालकों के हितों को लेकर सामूहिक रूप से कार्य करने की भावना के साथ नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।



