Home समाचार छत्तीसगढ़ : 45 लाख नहीं दिए, बहू को किचन में बंद कर...

छत्तीसगढ़ : 45 लाख नहीं दिए, बहू को किचन में बंद कर खोला गैस सिलेंडर

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

भिलाई। कर्ज चुकाने के लिए 45 लाख रुपये न देने पर एक बहू को प्रताड़ित किया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। अपने पति, सास व जेठ के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची विवाहिता ने आरोप लगाया कि रुपये न देने पर उसकी सास ने दो बार उसे जान से मारने की कोशिश भी की।

जब वह किचन में काम कर रही तब उसकी सास ने गैस सिलेंडर खुला छोड़ दिया। ताकि काम के दौरान सिलेंडर फटने से उसकी मौत हो जाए। महिला थाना पुलिस ने पहले दोनों पक्षों के बीच काउंसलिंग की कोशिश की, लेकिन सुलह न होने पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया।

महिला थाना प्रभारी सी तिर्की ने बताया कि जवाहर नगर जामुल निवासी प्रार्थिया पूजा अग्रवाल ने अपने पति विजय अग्रवाल, सास कृष्णा अग्रवाल और जेठ अजय अग्रवाल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि 23 नवंबर 2017 को प्रार्थिया की शादी आरोपित विजय अग्रवाल से हुई थी। प्रार्थिया ने आरोप लगाया कि शादी के महीने भर बाद ही आरोपित पति ने शराब के नशे में उससे मारपीट की और अपना कर्ज उतारने के लिए 10 लाख रुपये की मांग की। इनकार करने पर पति ने उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की।

पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद प्रार्थिया ने अपने माता-पिता को फोन पर इसकी जानकारी दी और उसके बाद उसके परिजनों ने ससुराल आकर आरोपित पति को समझाया। इसके बाद कुछ दिनों तक ठीक से रखा गया, लेकिन उसके बाद फिर से विवाहिता से मारपीट शुरू कर दी गई।

प्रार्थिया ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसके खाते में जमा एक लाख 95 हजार रुपये और स्त्रीधन में मिले जेवर भी बेच दिए और उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद प्रार्थिया ने महिला थाने में शिकायत की। जहां पुलिस ने आरोपितों को समझाइश दी और उसके बाद दोनों के बीच सुलह कराया गया।

इसके बाद प्रार्थिया अपने ससुराल लौट आई। ससुराल में कुछ महीने तक ठीक से रखने के बाद आरोपितों ने प्रार्थिया से फिर से मारपीट शुरू कर दी। प्रार्थिया ने आरोप लगाया कि जब उसका पति उसे मारता-पीटता था, जब उसकी सास कृष्णा अग्रवाल भी उसका साथ देती थी। उससा जेठ अजय अग्रवाल भी उन्हें उकसाता था।

काउंसलिंग के बाद ससुराल लौटने के बाद आरोपितों ने रकम बढ़ाते हुए 10 से 45 लाख रुपये कर दिया और न देने पर फिर से उससे मारपीट किया जाता रहा। लगातार की प्रताड़ना से परेशान होकर प्रार्थिया ने महिला थाने में शिकायत की। जहां पुलिस ने आरोपित पति विजय अग्रवाल, सास कृष्णा अग्रवाल और जेठ अजय अग्रवाल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here