Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव लड़ती है भारतीय जनता पार्टी...

छत्तीसगढ़ : कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव लड़ती है भारतीय जनता पार्टी : अमित शाह

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अन्‍य पार्टियों से अलग है। अन्‍य पार्टियां अपने नेताओं के आधार पर चुनाव लड़ती हैं लेकिन भाजपा अपने बूथ और शक्तिकेंद्र पर खड़े कार्यकर्ता के बूते पर चुनाव जीतती है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यहां इनडोर स्टेडियम में पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्‍होंने इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के महत्‍व को प्रतिपादित करते हुए कहा कि पार्टी को अपना सबकुछ देने वाले कार्यकर्ताओं के वे आभारी हैं। शाह ने एक बार फि‍र मोदी सरकार का नारा दिया। आज देश में सर्वाधिक विधायक और सांसद भाजपा के हैं। उन्‍होंने कहा कि पिछले चुनाव कार्यकर्ताओं की परीक्षा थी। बीजेपी में कार्यकर्ता भी अध्‍यक्ष बन सकता है। शाह ने कहा कि सत्‍ता हमारे लिए महज एक पड़ाव है।

अपने संबोधन में उन्‍होंने राज्‍य की कांग्रेस सरकार को भी भी निशाने पर लेते हुए प्रदेश के चिटफंड घोटाले का भी उल्‍लेख किया। शाह ने पूर्व की रमन सरकार के कार्यकाल की प्रशंसा भी की।हमने 15 साल के अपने कार्यकाल में छत्‍तीसगढ़ को बदलने का कार्य किया।

शाह की इस सभा को छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज माना जा रहा है। शाह अपने इस दौरे के दौरान चार लोकसभा रायपुर, दुर्ग, महासमुंद और राजनांदगांव के शक्ति केंद्र प्रभारी और बूथ प्रभारियों से सीधा संवाद करेंगे।

शाह के साथ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल भी हैं। इसके साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों और कोर ग्रुप की बैठक में भी शाह शामिल होंगे। इंडोर स्टेडियम में क्लस्टर प्रभारी बूथ प्रभारी और शक्ति केंद्र प्रभारियों को शाह ने लोकसभा में जीत के टिप्स दिए। इसके बाद वे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे।

लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर भी रायशुमारी की जाएगी। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी डॉ अनिल जैन, डॉ. रमन सिंह, सौदान सिंह, सरोज पांडे समेत तमाम नेता मौजूद रहेंगे। शाह शाम 6.30 बजे के बाद लौट जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here