Home समाचार लोकसभा चुनाव 2019: तारीखों का ऐलान जल्द,7-8 चरणों में होगी वोटिंग

लोकसभा चुनाव 2019: तारीखों का ऐलान जल्द,7-8 चरणों में होगी वोटिंग

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

चुनाव आयोग आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द ही करने वाला है. ये चुनाव अप्रैल-मई में 7-8 चरणों में कराए जा सकते हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है. चुनाव आयोग 17वीं लोकसभा के चुनाव कराने के लिए साजो-सामान की तैयारियां पूरी करने के आखिरी चरण में है.

लोकसभा चुनाव के पूरे कार्यक्रम का ऐलान इस हफ्ते के आखिर में या फिर अगले हफ्ते की शुरुआत में हो सकता है. बता दें कि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को समाप्त हो रहा है.

‘चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के लिए आयोग तैयार’

चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि आयोग किसी भी दिन चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के लिए तैयार है.उन्होंने बताया कि यह ऐलान इस हफ्ते तक या ज्यादा से ज्यादा मंगलवार तक हो सकता है. चुनाव आयोग ने अपनी मशीनरी को आगे बढ़ाने के लिए पिछले कुछ हफ्तों में देशभर में कई बैठकें की हैं.

सूत्रों के मुताबिक, पहले चरण की वोटिंग के लिए मार्च के आखिर तक नोटिफिकेशन जारी हो सकता है और इसके लिए वोटिंग अप्रैल के पहले हफ्ते में हो सकती है. इस बात की पूरी संभावना जताई जा रही है कि चुनाव आयोग पहले की तरह ही आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ करा सकता है.

जम्मू-कश्मीर के लिए यह संभावना

जम्मू-कश्मीर विधानसभा भंग हो चुकी है, इसलिए चुनाव आयोग मई में खत्म हो रही 6 महीने की समयसीमा के अंदर वहां भी चुनाव कराने के लिए बाध्य है. ऐसे में माना जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ होंगे. मगर भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के चलते राज्य के जटिल सुरक्षा हालात को ध्यान रखते हुए ही इस बारे में कोई फैसला किया जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here