Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : पत्नी को मारकर पति ने की आत्महत्या, चार बच्चे हो...

छत्तीसगढ़ : पत्नी को मारकर पति ने की आत्महत्या, चार बच्चे हो गए अनाथ

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

महासमुंद। सरायपाली के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दीवानपाली में शुक्रवार सुबह पति-पत्नी का शव फंदे पर लकटता मिला। पुलिस ने आशंका जताई है कि तकिया से मुंह दबाकर पत्नी की हत्या करने के बाद पति भी फांसी लगा ली। टीआइ अशोक यादव ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार दीवानपाली निवासी मृतक आनंद भोई (35) और मुखी भोई (33) की शादी 15 साल पहले हुई थी। दोनों के चार संतान हैं, जिसमें 13 साल से लेकर आठ साल के तीन लड़की और एक लड़का है। पुलिस ने बताया कि आनंद भोई शराब पीने का आदी था और कभी-कभी ही मजदूरी करने भी जाता था।

वहीं उसकी पत्नी मुखी भोई आंगनबाड़ी सहायिका थी। पति-पत्नी के बीच शराब पीने को लेकर आए दिन विवाद होता था। मुखी का मायके गांव से तीन किमी पर गांव आकाशखार है। मुखी और आनंद के परिजन दो दिन पहले दोनों को समझाए थे कि विवाद न करते हुए अच्छे से रहें।

इधर गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात भोजन करने के बाद बच्चे अलग कमरे में सोने चल गए। वहीं पति-पत्नी अपने कमरे में चले गए। शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे मुखी-आनंद की बड़ी बेटी उठी तो खिड़की के बाहर से देखा कि फंदे पर उनके पिता आनंद लटका हुआ है।

यह देखकर बच्ची ने आसपास ही रह रहे चाचा-चाची और मामा को सूचना दी। लोगों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा भीतर से बंद था। बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़ा गया। इस दौरान मुखी बिस्तर पर पड़ी मिली। चेहरे में सूजन था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here