Home समाचार पाकिस्तान पर पिछले 5 साल में 3 बार किया गया एयर स्ट्राइक...

पाकिस्तान पर पिछले 5 साल में 3 बार किया गया एयर स्ट्राइक : राजनाथ सिंह

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पिछले पांच साल में भारत ने पाकिस्तान पर 3 बार हवाई हमले किए हैं. राजनाथ सिंह के मुताबिक साल 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक और फिर पिछले महीने पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के अलावा एक और हमला हुआ है. हालांकि उन्होंने पाकिस्तान पर हुए तीसरे हमले के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं दी.

गृह मंत्री ने ये बातें कर्नाटक के मंगलूरू में कही. उन्होंने कहा, ‘पिछले पांच वर्षों में हम तीन बार अपनी सीमा के बाहर जाकर एयर स्ट्राइक कर कामयाबी हासिल किए हैं. दो की जानकारी दूंगा लेकिन तीसरी की नहीं दूंगा.’

इससे पहले शनिवार को पीएम मोदी ने एक सभा को संबोधित करते हुए एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने वालों पर भी जमकर प्रहार किया. पीएम ने कहा, ‘एयर स्ट्राइक के बाद सबसे पहले पाकिस्तान ने ट्वीट करके कहा कि भारत की सेना ने हमारे घर में घुसकर मारा है.’

पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय वीरों की बहादुरी से पाकिस्तान इस कदर घबरा गया था कि 5 बजे ही चिल्लाने लगा कि मोदी ने मारा मोदी ने मारा. लेकिन हमारे देश में कुछ ऐसे सिरफिरे लोग हैं, जिन्होंने 8-9 बजते ही कहना शुरू कर दिया कि पता नहीं ये बालाकोट कहां है और वहां क्या क्या हुआ.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here