Home समाचार Satna: रीवा-अमरपाटन रोड पर दो ट्रक की भिडंत में चालक गंभीर

Satna: रीवा-अमरपाटन रोड पर दो ट्रक की भिडंत में चालक गंभीर

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

सतना। रीवा-अमरपाटन रोड पर अहीर गांव के पास दो ट्रकों की आमने-सामने भिडंत हो गई। घटना शुक्रवार-शनिवार दरिम्यानी रात की है। जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक सीजी 15 सीडब्लू 5029 का चालक प्याज लोड करके रीवा की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक चालक अहिर गांव के पास पहुंचा वैसे ही अमरपाटन से सतना की ओर आ रहे दूसरे ट्रक से जोरदार भिडंत हो गई।

घटना में प्याज से लोड ट्रक चालक ट्रक में फंस गया और उसका पैर कट गया। घटना में दूसरे ट्रक का चालक भी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया।

जहां भर्ती करके दोनों का समुचित इलाज शुरू कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दूसरे ट्रक की स्पीड काफी तेज थी। जिसकी वजह से यह हादसा हो गया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here