Home समाचार Lok Sabha Election 2019: NDA हुआ बिहार की सीटों का बंटवारा, लोजपा...

Lok Sabha Election 2019: NDA हुआ बिहार की सीटों का बंटवारा, लोजपा की झोली में नवादा

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

पटना। काफी जद्दोजहद के बाद बिहार में एनडीए के सहयोगी दलों के बीच सीटों का मामला सलट गया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जदयू और लोजपा नेताओं से बातचीत करके इसका समाधान निकाल लिया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की नवादा सीट सहयोगी लोजपा को दे दी गई है। ऐसे में गिरिराज सिंह अब भाजपा के टिकट पर बेगूसराय से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश के सभी शीर्ष नेताओं को कल ही दिल्ली बुला लिया था। सुबह नौ बजे भाजपा मुख्यालय में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक हुई। उसके बाद अमित शाह ने कल प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में अधिकृत सुशील कुमार मोदी, नित्यानंद राय, प्रेम कुमार और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव व संगठन महामंत्री नागेंद्र के साथ बैठक कर सहयोगी दलों के साथ चल रही सीटों की गुत्थी को सुलझाया।

एनडीए के सहयोगी दलों ने मोदी कैबिनेट में शामिल किसी केंद्रीय मंत्री की सीट से कोई छेड़छाड़ नहीं की है। जहां तक केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का सवाल है तो उन्हें भी बेगूसराय से एडजस्ट करने की कोशिश हुई है।

भाजपा मुख्यालय से प्राप्त खबरों के मुताबिक बेतिया, मोतिहारी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, उजियारपुर, बेगूसराय, दरभंगा, मधुबनी, अररिया, बांका, छपरा, महाराजगंज, आरा, बक्सर, सासाराम, पटना साहिब, पाटलिपुत्र की सीट भाजपा के कोटे में गई है। इसी तरह वाल्मीकि नगर, झंझारपुर, सीतामढ़ी, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, भागलपुर, गोपालगंज, सिवान, मुंगेर, नालंदा, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, और काराकाट की सीट से जदयू चुनाव लड़ेगा।

लोक जनशक्ति पार्टी को मुंगेर के बदले नवादा सीट दी गई है। जदयू ने जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को चुनाव लड़ाने के लिए लोजपा से मुंगेर सीट ली है। हाजीपुर, वैशाली, समस्तीपुर, जमुई और खगड़िया उसकी सिटिंग सीटें हैं जहां से उसके प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। अन्य पांच उसकी सिटिंग सीटें है।

सीटों के बंटवारे में प्रदेश अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित छह सीटों में से तीन लोजपा, दो जदयू और एक भाजपा के कोटे में गई है। सीट बंटवारे में भाजपा के वाल्मीकिनगर से सांसद सतीश चंद्र दूबे, गोपालगंज से सांसद जनक राम, सिवान से सांसद ओम प्रकाश यादव, औरंगाबाद से सुशील सिंह और सांसद झंझारपुर से बीरेंद्र चौधरी चुनाव मैदान में उतरने से पहले ही बेटिकट हो गए हैं।

बिहार से भाजपा के बड़े नेताओं की संभावित सीटें

मोतिहारी : राधा मोहन सिंह

उजियारपुर : नित्यानंद राय

मधुबनी : हुकुमदेव नारायण यादव या अशोक यादव

अररिया : दिलीप जायसवाल या सैयद शाहनवाज हुसेन

बेगूसराय : गिरिराज सिंह

पटना साहिब : आरके सिन्हा

छपरा : राजीव प्रताप रूडी

बक्सर : अश्विनी कुमार चौबे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here