Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कार और ट्रक की टक्कर में एक की...

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कार और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, 9 लोग घायल

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायगढ़। सारंगढ़ के बंजारी में एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। घटना में कार में सवार 9 लोग घायल हो गए। 7 घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया है। बाकी का सारंगढ़ अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एक महिला चेचिस में फंसी थी, जिसे रेस्क्यू कर निकालने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह सभी गांव से चंद्रहासनी मंदिर चंद्रपुर जा रहे थे। वाहन में सवार महिलाएं मितानिन का कार्य करती हैं। हादसे में अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो होकर ट्रक के अंदर ही घुस गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here