Home छत्तीसगढ़ chhattisgarh : 27 कैटेगरी अवार्ड में 14 पर छाई रही ‘आइ लव...

chhattisgarh : 27 कैटेगरी अवार्ड में 14 पर छाई रही ‘आइ लव यू’

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर

लाइट, कैमरा, एक्शन का जादू फिर एक बार जेएन पाण्डेय स्कूल के सभागार में देखने को मिला। छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री एसोसिएशन के तत्ववाधान में छॉलीवुड स्टाारडम सिने अवॉर्ड शनिवार को आयोजित किया गया। 27 कैटेगरी में अवार्ड दिए गए। अवार्ड में आइ लव यू फिल्म का जादू सिर चढ़ कर बोला। 27 कैटेगरी में 13 कैटेगरी अवार्ड आइ लव यू ने अपनी झोली में डाले। बेस्ट फिल्म का खिताब भी अपने नाम किया। सिने अवार्ड में जूनियर आर्टिस्ट का भी खास ख्याल रखा गया, उनकी प्रतिभा को सम्मान दिया गया। छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल और महामंत्री अरुण बंछोर ने प्रतिभाओं को सम्मान दिया। आयोजन में प्रदेश भर के छॉलीवुड कलाकार मौजूद रहे। कुछ अवार्ड पाकर भावुक भी हो गए।

आइ लव यू को इन कैटेगरी में मिले अवार्ड

सर्वश्रेष्ठ फिल्म – आइ लव यू

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- मन कुरैशी, आइ लव यू

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- मुस्कान साहू, आइ लव यू

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- उत्तम तिवारी, आइ लव यू

सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेत्री- निशा चौबे, आइ लव यू

सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता- हेमलाल कौशल, आइ लव यू

सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेत्री- उर्वशी साहू, उपासना वैष्णव, आइ लव यू

सर्वश्रेष्ठ खलनायक ज्यूरी अवार्ड- सुनील मानिकपुरी, आइ लव यू

सर्वश्रेष्ठ बाल अभिनेत्री- सानवी सुंदरानी, आइ लव यू

सर्वश्रेष्ठ संगीतकार- सूरज महानंद, आइ लव यू

सर्वश्रेष्ठ गीतकार- उत्तम तिवारी, आइ लव यू

सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक- अनुराग शर्मा, आइ लव यू

सर्वश्रेष्ठ कहानीकार- उत्तम तिवारी, आइ लव यू

सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर- विलास राजपूत, आइ लव यू

इन्हें भी मिला अवार्ड

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता -सुनील तिवारी, राजू दिलवाला

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता ज्यूरी अवार्ड- देव यादव, सोल्जर छत्तीसगढ़िया

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री- नेहा शर्मा, दबंग दरोगा

सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेता- रजनीश झांजी, फैमली नं वन

सर्वश्रेष्ठ नए अभिनेता- जीत शर्मा, दबंग दरोगा, भूनेश साहू, सुंदर मोर छत्तीसगढ़

सर्वश्रेष्ठ नई अभिनेत्री- मोनिका शर्मा, छत्तीसगढ़ के लैला छत्तीसगढ़ के मजनू

सर्वश्रेष्ठ खलनायक, अन्नू शर्मा, सुंदर मोर छत्तीसगढ़

सर्वश्रेष्ठ खलनायिका- नीलम देवांगन, प्रेम के बंधना

सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता- जीतू शर्मा

सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका- अलका चंद्राकर, मोर जोड़ीदार

सर्वश्रेष्ठ कैमरामेन- सिद्धार्थ राजपूत, मोर जोड़ीदार

सर्वश्रेष्ठ फाइटर मास्टर- संजू यादव, बंधन प्रीत के, सुंदर मोर छत्तीसगढ़

सर्वश्रेष्ठ सम्पादन- स्वनिल स्टूडियो, मोर जोड़ीदार

सर्वश्रेष्ठ मैकअप मैन- मुराद खान, राधे अंगूठा छाप

सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम- लेखाश्री नायक, भाई बहिनी एक अटूट बंधन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here