Home समाचार 10-25 करोड़ रुपए में टिकट बेचती है सपा : शिवपाल सिंह यादव

10-25 करोड़ रुपए में टिकट बेचती है सपा : शिवपाल सिंह यादव

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

गतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के मुखिया शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

PSPL नेता ने शनिवार को कहा कि पार्टी ने अपने सिद्धांतों से समझौता कर लिया और अब बड़ी रकम लेकर बड़े लोगों को टिकट बेच रही जो इसे खरीद सकें।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारशिवपाल यादव ने कहा, ‘आज वो किसके साथ समझौता कर रहे हैं। उनके साथ जिन्हें समाजवाद के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बाहर से आए नेताओं से 10, 15, 20, 25 करोड़ रुपए लेकर लोकसभा का टिकट दिया जा रहा है। पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर ने आरोप लगाया कि जो वास्तव में समाजवाद का पालन कर रहे हैं उन्हें धीरे-धीरे अलग कर दिया जाता है। पूर्व सपा नेता ने आगे कहा कि जो लोग समाजवादी हैं, उनके पास इतनी बड़ी रकम नहीं हो सकती है। ऐसे वो कैसे चुनाव लड़ेंगे और जनता के प्रतिनिधि बनेंगे। समाजवादी लोग धीरे-धीरे पार्टी से अलग हो रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी से गठबंधन की खबरों पर शिवपाल यादव ने कहा, ‘PSPL के कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन बनाने के प्रयासों को कांग्रेस पार्टी के भीतर ही नेताओं ने नाकाम कर दिया था।’ उन्होंने कहा कि लोग भाजपा का मुकाबला करने के लिए उनकी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन चाहते थे। मगर कांग्रेस भीतर मौजूद कुछ लोगों ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को गुमराह किया और इसलिए दोनों पार्टी के भीतर गठबंधन नहीं हो सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here