Home छत्तीसगढ़ BJP candidate list 2019: बीजेपी ने छत्‍तीसगढ़ के लिए घोषित किए 6...

BJP candidate list 2019: बीजेपी ने छत्‍तीसगढ़ के लिए घोषित किए 6 उम्‍मीदवार, इन्‍हें मिला मौका

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने लोकसभा चुनाव के लिए छत्‍तीसगढ़ की 6 और सीटों के लिए 6 उम्‍मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। सभी चेहरे नए हैं।

पार्टी ने रायपुर सीट से सुनील सोनी को टिकट दिया है जबकि बिलासपुर से अरुण शाह को मैदान में उतारने का निर्णय लिया गया है।

भााजपा ने दुर्ग सीट से विजय बघेल और महासमुंद सीट से चुन्नी लाल साहू को टिकट दिया है। वहीं कोरबा सीट से ज्योतिनंद दुबे और राजनांदगांव सीट से संतोष पांडेय को टिकट दिया गया है।

संतोष पांडे लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे और कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य भी किया है। पांडे पूर्व में युवा आयोग के अध्यक्ष भी थे। मूलत वे: कवर्धा के निवासी है तथा वे बिरेंद्र नगर से कांग्रेस के मोहम्मद अकबर के खिलाफ भाजपा से चुनाव भी लड़े चुके हैं, पर हार गए थे।

पांडे वर्तमान में प्रदेश संगठन महामंत्री हैं। वे अविभाजित राजनांदगांव जिले में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

सूची घोषित होने के बाद पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि पार्टी ने नए चेहरों को मौका दिया है। जिन लोगों को टिकट मिला है उन्‍होंने पार्टी और संगठन के लिए काफी कम किया है। रमन सिंह ने उम्‍मीद जताई कि पार्टी राज्‍य में सभी 11 सीटें जीतेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here