Home समाचार लोकसभा चुनाव के बाद झारखण्ड से भाजपा का हो जाएगा सफाया –...

लोकसभा चुनाव के बाद झारखण्ड से भाजपा का हो जाएगा सफाया – बाबूलाल मरांडी

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

 लोकसभा चुनाव में झारखंड से भाजपा का सफाया हो जाएगा।

2014 में जब से नरेंद्र मोदी की सरकार आयी है, इस देश का संविधान और प्रजातंत्र खतरे में आ गया है।

उक्त बातें झारखंड के प्रथम मूख्यमंत्री -सह- झविमो (प्र) के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज पत्रकारों से कहीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि न खाएंगे और न खाने देंगे।

लेकिन राफेल के मामले में उन्होंने देश के पैसे को गलत तरीके से अनिल अंबानी को लूटने दिया।

केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमे वैसे राष्ट्रवाद की जरूरत नही है जो समाज को बंटता है।

हम रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुबिधा को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ेंगे।

श्री मरांडी ने कहा कि समय रहते चतरा लोकसभा सीट के गांठ को सुलझा लिया जाएगा।

कांग्रेस और राजद में बातचीत हो रही है।

वामपंथियों से भी बात चल रही है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में महागठबंधन एकजुट है।

प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा, केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ सबा अहमद, केंद्रीय महासचिव रमेश राही, सरोज सिंह,

योगेंद्र यादव, संतोष महतो, दिलीप चैधरी, राजीव शर्मा, फातिमा अंसारी, कैप्टन प्रदीप मोहन सहाय, सीताराम प्रसाद, ध्रुव हाड़ी, रूपेश पासवान, बिनोद पासवान, शिव शंकर दास आदि उपस्थित थे।

लोकसभा चुनाव के करीब होने के दौरान श्री मरांडी लगातार पूरे झारखंड क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।

इस बार श्री मरांडी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा और नरेंद्र मोदी की पराजय सुनिश्चित करने के नाम पर महागठबंधन में शामिल होने का फैसला किया है।

इस दौरान अनेक जनसभाओं में उन्होंने इस लोकसभा चुनाव के महत्व और वर्तमान केंद्र तथा राज्य सरकार की खामियों और विफलताओं के खिलाफ आग उगला है।

लोकसभा चुनाव के साथ ही श्री मरांडी ने अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए छह विधायकों के पक्ष में विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ भी उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।