Home छत्तीसगढ़ रायपुर नगर निगम ने दुकानों में छापामार कार्रवाई कर 13 किलो पॉलीथिन...

रायपुर नगर निगम ने दुकानों में छापामार कार्रवाई कर 13 किलो पॉलीथिन किया जब्त

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर। रायपुर नगर निगम के अफसरों ने गुरुवार को शहर की कई दुकानों में छापामार कार्रवाई कर अलग-अलग दुकानों से 13 किलो पॉलीथिन जब्त कर दुकान संचालकों के खिलाफ  कार्रवाई की है। रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 5 के स्वास्थ्य अमले ने आज लाखेनगर तथा विवेकानंद आश्रम की दुकानों में छापा मारकर 5 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त किया। इधर टाटीबंध तथा मोहबाबाजार के सब्जी बाजारों में जोन 8 अमले ने  8 किलो पॉलीथीन जब्त किया। दूसरी ओर दो गन्ना रस दुकानों सहित एक होटल में गंदगी पाए जाने पर 6 हजार रुपए का जुर्माना भी वसूला गया। लाखे नगर चौक के पास जय मातादी होटल में गंदगी पाये जाने पर संचालक से 5 हजार रुपए  जुर्माना वसूला गया। रायपुरा में 2 गन्ना रस सेन्टरों में गंदगी पाये जाने पर दुकानदारों से 5 – 5 सौ रुपए जुर्माना वसूला गया।  विवेकानंद आश्रम के पास स्थित राजस्थानी होटल में घरेलू गैस सिलेण्डर का उपयोग करते पाया गया। जिसे जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई में जोन 5 के स्वच्छता निरीक्षक  दिलीप साहू तथा भूषण ठाकुर शामिल थे। जोन 8 के जोन कमिश्नर प्रवीण सिंह गहलोत ने बताया कि टाटीबंध तथा मोहबाबाजार में आज के दिन सब्जी बाजार लगता है। वहां से 8 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त किया गया है।