Home समाचार 6 साल में दोगुनी हुई संपत्ति, 68 करोड़ की मालकिन हैं उर्मिला...

6 साल में दोगुनी हुई संपत्ति, 68 करोड़ की मालकिन हैं उर्मिला मांतोडकर

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और लोकसभा चुनाव में उत्तरी मुंबई से कांग्रेस की उम्मीदवार उर्मिला मांतोडकर ने अपनी संपत्ति लगभग 68.28 करोड़ रुपये घोषित की है और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है।
चुनाव आयोग में दाखिल उनके हलफनामे के अनुसार, 2013-14 में मातोंडकर की आय 1.27 करोड़ रुपये थी जो 2017-18 में दोगुने से भी ज्यादा 2.85 करोड़ रुपये हो गई। उनकी चल संपत्ति 40,93,46,474 रुपये और अचल संपत्ति 27,34,81,000 रुपये है।
उनके पति एम.ए मीर की चल संपत्ति 32,35,752.53 रुपये और अचल संपत्ति 30,00,000 रुपये है, इस तरह उनकी कुल संपत्ति लगभग 62.35 लाख रुपये है। मातोंडकर ने इसके अलावा 32 लाख रुपये का ऋण भी ले रखा है। उनकी संपत्तियों में बैंक में जमा, नकदी, गाडिय़ां और जमीन तथा संपत्ति में निवेशों को जोड़ा गया है। मुंबई की छह लोकसभा सीटों पर चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होंगे।