Home समाचार तेज धमाके के साथ पूर्वा एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतरे,...

तेज धमाके के साथ पूर्वा एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतरे, 28 यात्री घायल

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. रूमा रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस (अप, 12303) के 12 डिब्बे शुक्रवार देर रात डिरेल हो गए. इसमें 28 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है. हादसे में किसी के मरने की सूचना नहीं है.

हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस कानपुर पहुंचने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही रूमा के पास ट्रेन के 12 डब्बे पटरी से उतर गए. इनमें 10 सवारी डब्बे, एक पैंट्री कार और एक पावर कार शामिल हैं. इनमें चार डब्बे ट्रैक के पास पलट भी गए.

रात 1 बजे हुआ हादसा
कानपुर में ये ट्रेन हादसा रात करीब 1 बजे हुआ. हालांकि, राहत और बचाव कार्य जारी है. रेलवे ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. रेलवे के अधिकारियोंने घटना के पीछे की वजह तलाशने के लिए जांच के आदेश दिए है. मौके पर एटीएस की टीम रवाना हो गई है.

वहीं, घटना के बाद करीब एक दर्जन ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं. हादसे के कारण कानपुर से दिल्ली हावड़ा रूट की फतेहपुर पैसेंजर समेत 10 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है. रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, मामूली रूप से घायल यात्रियों को इलाज के लिए कानपुर सेंट्रल रवाना कर दिया गया है. कुछ गंभीर रूप से जख्मी यात्रियों को विशेष ट्रेन से नई दिल्ली भेजा जा रहा है.

कपलिंग टूटने से हुआ हादसा

हावड़ा से दिल्ली जा रही पूर्व एक्सप्रेस एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 1 बजे पर रूमा स्टेशन पार हुई और ठीक एक मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. देखते ही देखते चीख-पुकार और कोहराम मच गया. हादसे के समय ट्रेन की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर बताई जा रही है.अभी तक की जानकारी के मुताबिक, ट्रेन की कपलिंग टूटने से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई थी, जिससे ये हादसा हुआ. हादसे के वक्त ट्रेन के तीन डिब्बे भी पलट गए.

हेल्पलाइन नंबर जारी

घटना के कुछ वक्त बाद ही मौके पर डीएम विजय विश्वास पंत पहुंचे और उन्होंने घटना और घायलों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हादसे में घायल सभी लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और राहत एंव बचाव कार्य जारी है. रेलवे ने हादसे में शिकार लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. (033) 26402241, 26402242, 26402243, 26413660.