Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में आज शाम थम जाएगा चुनावी प्रचार

छत्तीसगढ़ में आज शाम थम जाएगा चुनावी प्रचार

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में सात लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रचार का काम आज रविवार 21 अप्रैल को शाम पांच बजे समाप्त हो जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया कि तीसरे चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर, कोरबा, रायगढ़ तथा सरगुजा लोकसभा क्षेत्रों के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा। लोकसभा क्षेत्रों के लिए कुल 123 अभ्यर्थी निर्वाचन में हिस्सा ले रहे हैं।प्रदेश में प्रचार खत्म होने के बाद अभ्यर्थी अथवा राजनीतिक दल रैली, जुलूस, सभा अथवा सार्वजनिक आयोजन कर प्रचार नहीं कर सकेंगे, किन्तु अभ्यर्थी घर-घर जाकर तथा व्यक्तिगत संपर्क कर अपना प्रचार कर सकेंगे। साहू ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन के तीसरे चरण में 123 अभ्यर्थियों (रायपुर और बिलासपुर में 25, दुर्ग में 21, कोरबा में 13, रायगढ़ में 14, जांजगीर में 15 तथा सरगुजा में 10 अभ्यर्थी) के निर्वाचन के लिए एक करोड़ 27 लाख 13 हजार 816 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए 15 हजार 408 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ में लोकसभा निर्वाचन के दो चरणों में 4 लोकसभा क्षेत्रों के लिए 11 तथा 18 अप्रैल को मतदान हो चुका है। सीईओ साहू ने बताया कि तृतीय चरण के मतदान के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। लोकसभा निर्वाचन के दौरान तृतीय चरण में सबसे अधिक बिलासपुर और रायपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 25 अभ्यर्थी वहीं सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के लिए सबसे कम 10 अभ्यर्थी हैं। उन्होंने बताया कि कुल मतदाताओं में 64 लाख 16 हजार 252 पुरूष, 62 लाख 96 हजार 992 महिला तथा 572 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं।