Home छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2019: छत्तीसगढ़ में 7 सीटों पर सुबह 7 बजे से...

लोकसभा चुनाव 2019: छत्तीसगढ़ में 7 सीटों पर सुबह 7 बजे से होगी वोटिंग, मतदान दल रवाना

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की सात सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग होगी. सभी सात सीटों पर सुबह 7 से शाम पांच बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. तीसरे चरण में प्रदेश की दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर चांपा, रायगढ़, कोरबा और सरगुजा सीट पर वोटिंग होगी. वोटिंग के लिए 24 घंटा पहले ही सोमवार को सुबह से मतदान दलों की रवानगी शुरू हो गई है.

छत्तीसगढ़ के सात लोकसभा क्षेत्रों के कुल 1 करोड़ 27 लाख 13 हजार 816 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. इनमें रायपुर लोकसभा के 21 लाख 11 हजार 104, बिलासपुर के 18 लाख 75 हजार 904, रायगढ़ के 17 लाख 31 हजार 655, कोरबा के 15 लाख सात हजार 779, जांजगीर-चांपा के 18 लाख 95 हजार 232, दुर्ग के 19 लाख 38 हजार 319 एवं सरगुजा लोकसभा के 16 लाख 53 हजार 283 मतदाता शामिल हैं.

View image on TwitterView image on Twitter

इन लोकसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए कुल 15 हजार 408 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं. रायपुर में 2343, बिलासपुर में 2221, रायगढ़ में 2327, कोरबा में 2008, जांजगीर-चांपा में 2173, दुर्ग में 2183 एवं सरगुजा में 2153 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं. तीसरे चरण के निर्वाचन वाले सात लोकसभा क्षेत्रों के लिए कुल 123 उम्मीदवार मैदान में हैं. रायपुर और बिलासपुर में 25-25, रायगढ़ में 14, कोरबा में 13, जांजगीर-चांपा में 15, दुर्ग में 21 और सरगुजा में दस प्रत्याशी मैदान में हैं.