Home समाचार स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर अमेठी में बूथ कैप्चरिंग करवाने का...

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर अमेठी में बूथ कैप्चरिंग करवाने का लगाया आरोप

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

 उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट पर लोकसभा चुनाव के लिए पांचवें चरण की वोटिंग के तहत वोट डाले जा रहे हैं। अमेठी देश की हाईप्रोफाइल सीटों में से एक है। इस सीट पर कुल 27 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं, लेकिन यहां पर मुकाबला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और बीजेपी की प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच है। राहुल गांधी लगातार चौथी बार इस सीट से किस्मत आजमा रहे हैं। इससे पहले वह लगातार तीन बार यहां से सांसद रह चुके हैं। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में राहुल गांधी पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। अमेठी ने एक वीडियो ट्वीट शेयर कहा है कि राहुल गांधी बूथ कैप्चरिंग करवा रहे हैं। स्मृति ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग और प्रशासन को इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।