Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : नौतपा में इस साल टूट सकता है भीषण गर्मी का...

छत्तीसगढ़ : नौतपा में इस साल टूट सकता है भीषण गर्मी का रिकार्ड

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

 छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से तापमान 42 से 44 डिग्री के आसपास चल रहा है और सूरज की तपन से जीव-जंतु बेहाल हैं। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो 15 दिनों बाद जब नौतपा शुरू होगा तो पारा 45 से 47 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। अब तक पड़ी भीषण गर्मी का रिकार्ड इस साल टूट सकता है। 25 मई से शुरू हो रहा नौतपा 2 जून तक चलेगा। प्रतिदिन तापमान बढ़ता ही जाएगा। देश के कुछ इलाकों में तापमान 47 डिग्री तक पहुंच सकता है।

25 मई को सूर्य कर रहा रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश

ज्योतिषी डॉ. दत्तात्रेय होस्केरे के अनुसार हिन्दू पंचांग के ज्येष्ठ माह में सूर्य जब भी चन्द्र प्रधान रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तो उस दिन से नौ दिनों तक सूर्य तेजी से उष्मा उत्सर्जित करता है। इसी को नौतपा कहते हैं। अलग-अलग दिन पड़ने वाले ऊर्जा प्रधान नक्षत्रों के प्रभाव से सूर्य से तीव्र उष्मा निकलती है।

तेज किरणों से पशु, पक्षी, इंसान सभी गर्मी के मारे त्रस्त हो जाते हैं। इस साल सूर्य 25 मई शनिवार को रात्रि 8 बजकर 24 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इसके पश्चात के नौ दिनों तक अर्थात 2 जून तक भीषण गर्मी पड़ेगी॥ 25 मई को चंद्र प्रधान श्रवण नक्षत्र भी है, अतः इस बार नौतपा के पूरे नौ दिन भीषण गर्मी पड़ेगी। हो सकता है भीषण गर्मी के अब तक के सारे रिकार्ड टूट जाए।

असामान्य बारिश, कहीं बाढ़ तो कहीं सूखे के हालात

शास्त्रीय मान्यता है कि नौतपा के दौरान यदि तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ती है तो मानसून में वर्षा अच्छी होती है। जब भी सूर्य आद्रा नक्षत्र में प्रवेश करता है तो इसे मानसून की शुरुआत माना जाता है। इस साल 22 जून को शाम 5 बजकर 17 मिनट पर सूर्य आद्रा नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है।

इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र है और विष कुंभ योग का संयोग भी बन रहा है। इस संयोग को असामान्य वर्षा का संकेत माना जाता है। नौतपा खत्म होने के 20 दिनों बाद 22 जून को सूर्य के आद्रा नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही मानसून शुरू हो जाएगा। असामान्य वर्षा के चलते कहीं बाढ़ और कहीं सूखे के हालात की नौबत आएगी। खासकर देश के दक्षिण और दक्षिण मध्य क्षेत्र में असामान्य वर्षा होगी।

ऐसा रहेगा संभावित मौसम

तारीख नक्षत्र प्रभाव

25 मई- श्रवण नक्षत्र – तेज हवा, उमस रहेगी

26 मई- धनिष्ठा नक्षत्र – तीव्र गर्मी पड़ेगी, तेज धूप, लू चलेगी

27 मई- शतभिषा नक्षत्र – प्रचंड गर्मी रहेगी।

28 मई- पूर्वा भाद्रपद – सायंकालीन तेज हवा चलेगी।

29 मई- उत्तरा भाद्रपद – सायंकालीन तेज हवा और भयंकर गर्मी, दिनभर तेज धूप

30 मई- रेवती नक्षत्र – सुबह से तेज धूप और गर्मी

31 मई- अश्विनी नक्षत्र – उमस रहेगी

01 जून – भरणी नक्षत्र – तीव्र गर्मी

02 जून – कृतिका नक्षत्र – प्रचंड गर्मी, दिनभर उमस व तेज धूप