Home समाचार व्हाट्सएप के ये नए फीचर्स आपके लिए होंगे फायदेमंद

व्हाट्सएप के ये नए फीचर्स आपके लिए होंगे फायदेमंद

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

अगर आप व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। व्हाट्सएप लगातार नए फीचर पर काम कर रहा है। जल्द ही व्हाटसएप का नया अपडेट आने वाला है। इस अपडेट में अब स्टिकर को लेकर नोटिफिकेशन दिखेगा। इस नए फीचर का नाम स्टिकर नोटिफिकेशन प्रीव्यू है। व्हाट्सएप इस फीचर को एंड्रायड फोन के लिए लाने वाला है। इसे आईओएस के बीटा वर्जन में पहले ही दिया जा चुका है। ये 2.19.130 एंड्रायड बीटा अपडेट है। अब आपको टैक्स्ट मैसेज और इमोजी की तरह ही स्टिकर का नोटिफिकेशन प्रीव्यू भी दिखेगा। ये जानकारी डब्लूएबीटा इंफो ने दी है।

व्हाट्सएप ने गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के लिए नया अपडेट सबमिट किया है। जल्द ही इसे सभी एंड्रायड डिवाइस के लिए लाया जाएगा। अभी व्हाट्सएप किसी को स्टिकर भेजने पर नोटिफिकेशन में सिर्फ  स्टिकर लिखा दिखाता है। आपको ये किसी ग्रुप में मैसेज भेजने या चैट करने पर दिखाई देता है। अब आपको सीधे स्टिकर दिखेंगे। इससे पहले खबर आई थी कि व्हाट्सएप जल्द ही सभी एंड्रायड यूजर्स के लिए डार्कमोड रिलीज करने वाला है। हालांकि WABetainfo  के मुताबिक व्हाट्सएप बीटा वर्ज 2.19.82 में डार्क मोड का कोड है पर इसे डिसेबल रखा गया है। व्हाट्सएप समय-समय पर नए अपडेट लेकर आता है। कुछ महीनों पहले ही स्टिकर फीचर आया था। ये फीचर लोगों में काफी पसंद किया गया। लोग इमोजी के अलावा इस फीचर का चैट में इस्तेमाल कर रहे हैं। अब इसका प्रीव्यू दिखने से स्टिकर भेजना और आसान हो जाएगा।