Home समाचार PUBG पार्टनर से महिला को हुआ प्यार, हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके...

PUBG पार्टनर से महिला को हुआ प्यार, हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके कहा, ‘प्लीज पति से तलाक करा दो’

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

सोशल मीडिया पर रहने वाले लोगों के लिए इन दिनों पबजी गेम काफी ट्रेडिंग है. लोग सुबह आंख खोलते के साथ ही पबजी खेलने में लग जाते हैं और अगर एक बार ये गेम शुरू हो गया तो ना खाने का ठिकाना रहता है और ना परिवार का. पबजी गेम की लत इतनी बुरी हो सकती है, ये आपने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा. दरअसल, गुजरात के अहमदाबाद में पबजी गेम को लेकर ऐसा केस सामने आया जिसको सुनकर हैरान रह जाएंगे. अहमदाबाद में रहने वाली एक महिला को अपने पबजी पार्टनर से प्यार हो गया है. अपने पबजी पार्टनर के साथ रहने की चाहत में 19 साल की महिला अब अपने पति को तलाक देना चाहती है. हैरान करने वाली बात यह है कि, साल 2018 में ही महिला की शादी हुई है और पिछले महिनों ही उसने एक बेटी को जन्म दिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 साल की महिला पति से इसलिए तलाक लेना चाहती है क्योंकि अब वह अपने पबजी पार्टनर के साथ रहना चाहती है. महिला बिना किसी विवाद के अपने पति से तलाक लेना चाहती है. इसके लिए उसने राज्य की महिला हेल्पलाइन अभयम (State’s Women’s Helpline Abhayam) 181 पर कॉल कर तलाक कराने के लिए मदद मांगी है.

बिना झगड़े के तलाक चाहती है महिला 
महिला हेल्पलाइन की एक अधिकारी ने बताया कि, ये बहुत अजीबोगरीब केस है. इस केस में महिला पबजी गेम की वजह से पति से तलाक लेना चाहती है. महिला एक अच्छे घर से ताल्लुक रखती हैं और वह चाहती हैं कि बिना किसी झगड़े के ये तलाक का मामला सुलझ जाए. अधिकारी ने बताया कि, इससे पहले भी दो महिलाओं का कॉल आया था. इन दोनों महिलाएं ने अपने बच्चों की पबजी गेम की लत के बारे में जानकारी दी थी.

इस मामले में काउंसलर सोनल सगाथिया का कहना है कि, जब महिला 18 साल की थी तो उसकी शादी एक बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर से हुई थी. महिला ने हालही में बच्ची को जन्म दिया है. अपने स्टेटमेंट के दौरान महिला ने बताया कि उसने कुछ महीने पहले ही पबजी खेलना शुरू किया था. वह लगातार कई-कई घंटों तक पबजी खेलती रहती है. पबजी खेलने के दौरान शहर के अन्य शख्स से उसकी बातचीत शुरू हो गई. महिला की तरह वह युवक भी रोजाना पबजी गेम में एक्टिव रहता था.

काउंसलर सोनल सगाथिया ने जब महिला से पूछा कि, क्या उसका किसी बात पर घरवालों से विवाद हुआ तो महिला ने साफ मना कर दिया. उसने आगे कहा कि- ‘मैं उस शख्स के साथ रहना चाहती हूं, जिसके साथ मैं रोजाना पबजी खेलती वक्त बात करती हूं.’ काउंसलर ने बताया कि, पबजी पार्टनर से बात करने की वजह से महिला और उसके पति के बीच झगड़ा हो गया था. इसके बाद वह घर छोड़कर अपने पिता के घर चली गई थी. पिता के घर पहुंचते ही महिला ने पति से तलाक लेने की इच्छा जाहिर की. महिला के तलाक लेने के इस फैसले का पति ने विरोध किया है. हालांकि, काउंसलर ने महिला को अपने फैसले पर फिर से विचार करने को कहा है. इसके साथ ही उसे पबजी गेम की लत से बाहर से निकलने के लिए मनोचिकित्सक के पास जाने की सलाह दी है.