Home समाचार भगवन मानते है इस बच्चे को लोग और करते है इसकी पूजा,...

भगवन मानते है इस बच्चे को लोग और करते है इसकी पूजा, जाने कैसे

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

मानसा का मनप्रीत सिंह इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। 23 इंच लंबे और 6 किलो वजनी इस 21 साल के युवक को लोग भगवान का रूप मानकर पूज रहे हैं। दूरदराज से लोग इसके दर्शन करने और इससे आशीर्वाद लेने आ रहे हैं। दरअसल, इसकी उम्र और इसका वजन आज भी उतना ही है जितना 6 माह की उम्र में था। लोग इस बात का भी दावा कर रहे हैं कि ये लड़का दुनिया का सबसे छोटे कद का इंसान है।

मनप्रीत सिंह के माता मनजीत कौर और पिता जगतार सिंह का कहना है कि जब मनप्रीत का जन्म हुआ था तब वह पूरी तरह से स्वस्थ और सामान्य था। जब वह 6 माह का हुआ तो उसका कद बढ़ना बंद हो गया। उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह उसका इलाज किसी बड़े अस्पताल में इलाज करवा सकते। कुछ डॉक्टरों को दिखाने के बाद पता चला कि मनप्रीत को थायरॉयड की बीमारी है। इलाज काफी महंगा था। इसके चलते उसकी बीमारी स्थाई हो गई।

आज उसकी हालत ऐसी है कि वह ना तो चल पाता है और ना ही किसी से कुछ बात कर पाता है। हालांकि जब वह 3 साल का था तब तक वह धीरे-धीरे चल लेता था लेकिन दिन-ब-दिन उसकी तबीयत बिगड़ती गई। उसकी मां मनजीत कौर बताती हैं कि उनके रिश्तेदार उसके बेटे को भगवान का रूप मानकर पूजते हैं। सिर्फ रिश्तेदार ही नहीं और भी बहुत से लोगों को यही लगता है कि मनप्रीत सच में ऊपरवाले का ही कोई अंश है। इसी सोच के साथ लोग आते हैं और उसका आशीर्वाद लेते हैं। मनप्रीत के दो भाई भी हैं जो आज उनके साथ ही रहते हैं और वो पूरी तरह स्वस्थ भी हैं।