Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : आतंकवाद विरोधी दिवस पर राजभवन में ली गई शपथ

छत्तीसगढ़ : आतंकवाद विरोधी दिवस पर राजभवन में ली गई शपथ

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर आज यहां राजभवन सचिवालय में राज्यपाल के सचिव श्री सुरेन्द्र कुमार जायसवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने तथा विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलायी। उन्होंने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास बनाए रखने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन के मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली एवं विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ दिलायी। इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री एन. के. चन्द्रवंशी, राज्यपाल के परिसहाय श्री भोजराम पटेल, उप सचिव श्रीमती रोक्तिमा यादव, नियंत्रक श्री हरबंश मिरी सहित राजभवन सचिवालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।