Home समाचार शनिवार तक केरल पहुँच जायेगा मानसून : मौसम विभाग

शनिवार तक केरल पहुँच जायेगा मानसून : मौसम विभाग

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के शनिवार तक केरल पहुँचने की बहुत अधिक संभावना है। विभाग ने शुक्रवार को कहा ‘पश्चिमी तट के साथ समुद्र में एक हल्के गर्त का निर्माण हुआ है जिसके वहाँ बने रहने की संभावना है। इन अनुकूल परिस्थितियों के मद्देनजर अगले 24 घंटे में दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल पहुँचने की बहुत अधिक संभावना है।’

उसने बताया कि इसके अलाव पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में भी अगले 48 घंटे में मानसून के पहुँचने के अनुकूल परिस्थितियाँ बनने की उम्मीद है। आम तौर पर मानसून 01 जून को केरल पहुँचता है। एक जून को ही यह असम के दक्षिणी हिस्से में भी प्रवेश करता है। इस साल मानसून के आगमन में देरी हुई है। मौसम विभाग ने पहले इसके 06 जून को केरल पहुँचने का अनुमान व्यक्त किया था, लेकिन बीच में इसकी प्रगति विभाग के अनुमान से धीमी रही।