Home समाचार 17वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से, पांच जुलाई को पेश होगा...

17वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से, पांच जुलाई को पेश होगा बजट

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

सत्रहवीं लोकसभा का पहला सत्र आज 17 जून से शुरू हो रहा है. संसद का यह सत्र बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस सत्र में केंद्रीय बजट पारित किया जाएगा, साथ ही तीन तलाक विधेयक को नये स्वरूप में पेश किया जायेगा, कुछ अन्य महत्वपूर्ण विधेयक भी सरकार के एजेंडे में शामिल हैं.

26 जुलाई को समाप्त होने वाले इस सत्र में 30 बैठकें होंगी. पहले दो दिन लोकसभा के सभी सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी. कार्यवाहक लोकसभा अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शपथ दिलाएंगे. लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव 19 जून को होगा और अगले दिन दोनों सदनों के संयुक्त सत्र की बैठक में राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा. केंद्रीय बजट पांच जुलाई को पेश होना है.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नयी लोकसभा के पहले सत्र की पूर्वसंध्या पर रविवार को सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की. उन्होंने 19 जून को सभी दलों के प्रमुखों को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के मुद्दे पर तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया है.

लोकसभा में इस बार कई नये चेहरे होने की बात को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि निचले सदन का पहला सत्र नये उत्साह और सोच के साथ शुरू होना चाहिए. सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस ने सरकार के साथ बेरोजगारी, किसानों की समस्या, सूखा और प्रेस की आजादी जैसे विषय उठाये. विपक्षी दल ने जम्मू कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की.