Home खेल कप्तान का विश्वास मेरा आत्मविश्वास बढ़ाता है : जसप्रीत बुमराह

कप्तान का विश्वास मेरा आत्मविश्वास बढ़ाता है : जसप्रीत बुमराह

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार रात हुए मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। अफगानिस्तान को जीत के लिए अंतिम चार ओवर में 32 रन चाहिए थे, लेकिन बुमराह के शानदार दो ओवर और मोहम्मद शमी की हैट्रिक ने मुकाबले को भारत की झोली में डाल दिया।

उन्होंने 10 ओवर में महज 39 रन देकर दो विकेट लिए और भारत की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

बुमराह ने मैच के बाद कहा, ‘जब कप्तान का विश्वास आप में होता है तो आपको काफी आत्मविश्वास मिलता है. इससे मुझे अपनी सोच साफ रखने में मदद मिलती है. मैं जान पाता हूं कि मुझे किस तरह से अपनी रणनीति को लागू करना है।’

बुमराह ने कहा, ‘हम देख रहे थे कि विकेट समय के साथ धीमी होती जा रही है इसलिए पुरानी गेंद के साथ हमें सटीक और स्टम्प पर गेंद करने की जरूरत थी।’

उन्होंने कहा, ‘यह बड़ा मैदान है और यहां रिवर्स स्विंग भी मिल रही थी, लेकिन हमें अपने यॉर्कर पर ज्यादा निर्भर रहते हुए स्थिति के हिसाब से खेलने की जरूरत थी। यह मुश्किल मैच था, लेकिन मुझे अपने यॉर्क पर भरोसा था।’

मुकबाले में हैट्रिक लेने वाले शमी की बुमराह ने जमकर तारीफ की। बुमराह ने कहा, ‘शमी का हैट्रिक लेना बहुत अच्छा है क्योंकि ऐसे गेंदबाज होने से टीम में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होती है। हम एक बेहतरीन यूनिट हैं और हम गेंदबाज हमेशा अपनी रणनीति के बारे में चर्चा करते रहते हैं। टीम के लिए यह अच्छी चीज है कि हर कोई विकेट लेकर योगदान दे रहा है।’