Home छत्तीसगढ़ देश में लॉन्च हुआ 20,000 mah का यह खास पावरबैंक, मोबाइल और...

देश में लॉन्च हुआ 20,000 mah का यह खास पावरबैंक, मोबाइल और लैपटॉप होगा चार्ज

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मोबाइल और आपके लैपटॉप को चार्ज करने की एक बहुत बड़ी समस्या का समाधान एंकर ने कर दिया है । एंकर ने देश में एक ऐसा पावरबैंक लॉन्च किउया है जिससे मोबाइल और लैपटॉप दोनों चार्ज होगा। एंकर ने Powercore Speed 20000mah PD नाम से पावरबैंक बाजार में उतारा है । इसमें 20000 mah की बैटरी दी गई है ।

इस पावरबैंक में यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट दी गई है । इससे मैकबुक भी चार्ज किया जा सकेगा। इसमें अल्ट्रा फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है । कंपनी ने दावा किया है कि एक बार की फुस चार्जिंग में छह आईफोन, एक मैकबुक, दो आईपेड चार्ज किये जा सकेंगे।

इसमें ए-ग्रेड ली -पॉलीमर बैटरी दी गई है और कंपनी ने इसकी मजबूती को लेकर भी दावा किया है । यह ब्लैक एंड वाइट कलर में मिलेगा। पावरकोर स्पीड 20000 mah पीडी को ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन स्टोर से भी ख़रीदा जा सकता है । इसकी कीमत 6,999 रुपए है ।