Home समाचार ताजमहल की एक मीनार पर शुरू हुई मरम्मत जानिये कब होगी पूरी...

ताजमहल की एक मीनार पर शुरू हुई मरम्मत जानिये कब होगी पूरी ?

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

ताजमहल की चार मीनारों में से पीछे की एक मीनार पर कुछ दिन पहले शुरू हुई मरम्मत विश्व पर्यटन दिवस से पहले ही 15 सितम्बर तक पूरी कर ली जायेगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। संरक्षक सहायक और मरम्मत का काम देख रहे अमर नाथ गुप्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मीनार की मरम्मत का काम जल्द पूरा हो जायेगा।

उन्होंने कहा कि कुछ पत्थरों को बदला जा रहा है और काले पत्थरों की पंक्ति दुरूस्त की जा रही है। इमारत के प्रभारी नामदेव ने बताया कि 17वीं सदी की इस मीनार पर काम शुरू हो गया है और मरम्मत के लिए मचान बनाई गई है। इससे पहले भारतीय पुरातत्व विभाग के उत्तर सर्किल के प्रमुख वसंत स्वर्णकार ने बताया कि ”यह सामान्य मरम्मत नहीं अपितु यह विशिष्ट कार्य है।”

कुछ खबरों में कहा गया है कि सीढ़ियों के पत्थर भी टूट गए हैं और उन्हें बदला जाना चाहिये। लोहे के कुछ क्लैंपों पर भी जंग लग गई है।
इस बीच ताज महल के टूरिस्ट गाइडों ने इस बात पर चिंता जताई है कि इस इमारत के यमुना की तरफ वाले हिस्से पर हरे रंग के धब्बे दिखाई दे रहे हैं। विश्व पर्यावरण दिवस 27 दिसम्बर को मनाया जाता है।