Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का...

छत्तीसगढ़ : इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

छत्तीसगढ़ में अगले 72 घंटों में कुछ जगहों पर अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की मानें तो कुछ जगहों पर भारी से अति भारी बारिश  हो सकती है. मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में लंबे समय से मानसून ब्रेक चल रहा था.  इस सप्ताह के आखरी के दिनों में अब ये टूट सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 72 घंटों में भी एक सिस्टम बन सकता है जिससे कई जिलों में अच्छी बारिश के आसार है. मौसम विभाग ने इसे लेकर एक अलर्ट जारी किया है.

कुछ जगहों पर बारिश से अति भारी बारिश की संभावना है.

इन इलाकों में हो सकती है बारिश

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा का कहना है कि बारिश के लिए तरस रहे छत्तीसगढ़ के लिए अच्छी खबर आने वाली है. छत्तीसगढ़ में बारिश की स्थिति में सुधार हुआ है. आने वाले दिनों में इस स्थिति में और अच्छे सुधार की गुंजाइश है. अगल दो दिनों में अच्छी बारिश की संभावा है. कुछ जगहों पर बारिश से अति भारी बारिश की संभावना है.