Home जानिए आप हो जाएंगे इस बीमारी के शिकार, अगर आप भी कर रहें...

आप हो जाएंगे इस बीमारी के शिकार, अगर आप भी कर रहें हर वक़्त हेडफोन का इस्तेमाल

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

अक्सर लोग यात्रा के दौरान, घर में काम करते वक्त या ऑफिस में काम करने के दौरान हेडफोन लगाकर गाना सुनना पसंद करते हैं। ऐसा करने से धीरे-धीरे ये उनकी आदत का हिस्सा बन जाता है। और यही आदत उन्हें बीमार कर देता है। आज हम बात करेंगे उन लोगों के बारें में जो हर वक़्त हेडफोन लगाकर गाना सुनते है उन्हें किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं हेडफोन के ज्यादा इस्तेमाल करने से आप किस तरह की बीमारियों से घिर सकते हैं।

कान में हर वक्त हेडफोन या इयरफोन लगाकर घूमने वाले शख्स इस बात से अंजान रहते हैं कब वो गंभीर रोग का शिकार बनते जा रहें है। क्योंकि कान में लगने वाले हेडफोन के कारण आपके कान में संक्रमण हो सकता है, जो कि आगे चलकर एक गंभीर बीमारी का रूप धारण कर सकता है। इतना ही नहीं हेडफोन आपको कान के कैंसर का भी शिकार बना सकता है।

वहीं, अगर किसी दूसरे व्यक्ति के कानों में संक्रमण है और आप भी उसका हेडफोन या इयरफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको भी संक्रमण का खतरा हो सकता है। जो आगे चलकर कैंसर का रूप ले सकता है। इससे बचने के लिए हेडफोन का कम इस्तेमाल करें और दूसरे का इयरफोन कभी इस्तेमाल ना करें।