Home समाचार देखें ये शानदार तस्वीरें, कश्मीर में आम सैनिकों की तरह ड्यूटी करते...

देखें ये शानदार तस्वीरें, कश्मीर में आम सैनिकों की तरह ड्यूटी करते हुए नज़र आए एमएस धोनी

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल भी हैं। धोनी बुधवार को सेना के साथ जुड़ गए। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी को आतंक प्रभावित दक्षिण कश्मीर में ड्यूटी मिली है।

यहां वो अन्य सैनिकों की तरह गश्त, गार्ड ड्यूटी और अन्य काम भी करेंगे। धोनी यहां पर 15 अगस्त तक 106 टीए बटालियन के साथ रहेंगे सैनिकों की तरह काम करेंगे। टेरिटोरियल आर्मी सेना का मुख्‍य अंग है।

सेना के अधिकारियों ने धोनी के बारे में बात करते हुए कहा कि वो यहां पहुंच कर अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।

धोनी यहां आकर विक्टर फोर्स के साथ जुड़े हैं जो कश्मीर में सबसे ज्यादा आतंक प्रभावित जिलों जैसे कि शोपियां और अनंतनाम में काम करती है। धोनी ने सेना के साथ काम करने की अनुमति मांगी थी जिसे सेना ने दे दी थी।