Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : सिलेंडर से भरा ट्रक ट्रेलर से भिड़ा, ब्लास्ट; 2 की...

छत्तीसगढ़ : सिलेंडर से भरा ट्रक ट्रेलर से भिड़ा, ब्लास्ट; 2 की मौत

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

कटगी बस्ती के पास ट्रेलर अौर ट्रक की भिड़ंत में शनिवार को दो लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल कसडोल से 15 किमी दूर है। एएसपी जेआर ठाकुर ने बताया कि रायगढ़ की तरफ से सरिया भरकर ट्रेलर आ रहा था, जबकि दूसरी अोर से खाली गैस सिलेंडर से भरा ट्रक आ रहा था। दोनों की भिड़ंत कटगी बस्ती में साईं मंदिर के पास हुई।

सिलेंडर भरा ट्रक पलटते ही आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि ट्रक में कुछ सिलेंडर भरे हुए थे, इनमें विस्फोट हुआ अौर आग लग गई। हादसे में ट्रेलर के ड्राइवर और कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि ट्रक का ड्राइवर बुरी तरह घायल है, जिसे अस्पताल पहुंचा दिया गया है। दमकल कर्मी खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे। एहतियातन आस-पास के मकानों को खाली करा लिया गया था।