Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण : ध्वजारोहण के लिए...

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण : ध्वजारोहण के लिए जनप्रतिनिधि नामांकित…

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

राज्य शासन द्वारा 15 अगस्त 2019 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और मुख्यमंत्री संदेश के वाचन के लिए जनप्रतिनिधियों को नामांकित किया गया है। रायपुर जिले में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ध्वजारोहण करेंगे। 
जिला दुर्ग में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, बिलासपुर में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, जांजगीर-चांपा में स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, रायगढ़ में कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे मुख्य अतिथि होंगे। राजनांदगांव में वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, कबीरधाम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, कोरबा में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, धमतरी में आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा, सरगुजा में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, जशपुर में खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, बलरामपुर में उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, कांकेर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरू रूद्रकुमार जिले के मुख्य अतिथि होंगे। 
 इसी प्रकार कोरिया में सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, बस्तर में सांसद श्री दीपक बैज, बीजापुर में अध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण श्री लखेश्वर बघेल, बलौदाबाजार-भाटापारा में अध्यक्ष मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण श्री लालजीत सिंह राठिया, सूरजपुर में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री खेलसाय सिंह, नारायणपुर में बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम मंडावी, सुकमा में बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम, मुंगेली में सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री गुलाब कमरो, गरियाबंद में मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, बेमेतरा में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री बृहस्पत सिंह, महासमुंद  में मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम कवर, कोण्डागांव में विधायक श्री मोहन मरकाम, बालोद में विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, दंतेवाड़ा में विधायक श्री मनोज सिंह मण्डावी जिले के लिए मुख्य अतिथि होंगे।