Home समाचार सुषमा और उनके पति स्वराज कौशल का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड...

सुषमा और उनके पति स्वराज कौशल का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है, ये है वजह…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

भाजपा की दिग्गज नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार की रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 67 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। सुषमा और उनके पति स्वराज कौशल सबसे कम उम्र में कई उपलब्धियों की वजह से लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा चुके हैं।

सिर्फ 25 साल की उम्र में हरियाणा सरकार में सबसे युवा कैबिनेट मंत्री बनने वालीं सुषमा स्वराज का सियासी जीवन उपलब्धियों भरा रहा है। यही वजह है कि पक्ष-विपक्ष के नेताओं के साथ-साथ दुनिया भर के नेता उनके ना रहने पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल समाजवादी कैंप से जुड़े रहे हैं। वह सुप्रीम कोर्ट के वकील हैं। उनके नाम देश में सबसे कम उम्र का राज्यपाल बनने का रिकॉर्ड है। सिर्फ 38 साल की उम्र में ही वह मिजोरम के राज्यपाल बन गए थे।

वह फररवरी 1990 से 1996 के बीच राज्यपाल रहे। स्वराज कौशल भारत में पूर्वोत्तर मामलों के जानकार माने जाते हैं। 1979 में उन्होंने ही अंडरग्राउंड मिजो लीडर लालडेंगा की रिहाई संभव कराई थी। इसके बाद सरकार से समझौता वार्ता के लिए वह अंडरग्राउंड मिजो नेशनल फ्रंट के संवैधानिक सलाहकार बनाए गए।

कई दौर की बातचीत के बाद मिजोरम शांति समझौता अस्तित्व में आया और 20 साल से चले आ रहे विद्रोह का अंत हुआ। इसी के बाद उन्हें प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया था। एक बार वह हरियाणा से राज्यसभा सदस्य भी रहे। हिमाचल प्रदेश के सोलन में 1952 में उनका जन्म हुआ। 1975 में उन्होंने सुषमा स्वराज से प्रेम विवाह किया।

वहीं सुषमा स्वराज ने अपने सियासी जीवन में कई उपलब्धियां अपने नाम कीं। वह दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री रहीं। इसके अलावा वह देश की पहली पूर्णकालिक विदेश मंत्री रहीं। उनके नाम पहली महिला सर्वश्रेष्ठ सांसद होने, किसी राष्ट्रीय राजनीतिक दल की पहली महिला प्रवक्ता, महज 25 साल में ही हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने जैसे रिकॉर्ड हैं।

इस तरह पति और पत्नी दोनों की इन शानदार उपलब्धियों के चलते दुनिया भर में चर्चित लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उनके नाम विशिष्ट दंपती के तौर पर शामिल किए।