Home जानिए इस दिन बाल कटवाने से घर से चली जाती हैं लक्ष्मी और...

इस दिन बाल कटवाने से घर से चली जाती हैं लक्ष्मी और होती है अकाल मृत्यु

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM


प्रकृति का यह नियम है कि बाल और नाखून लगातार बढ़ते रहते हैं। अगर इन्हें सही वक्त पर कटवाया जाए तो इससे सुंदरता बनी रहती है। इसलिए हर व्यक्ति समय-समय पर नाखून और बाल कटवाता रहता है। लेकिन क्या आपको पता है कि बाल और नाखून कटवाने के लिए भी दिन निर्धारित हैं। अगर आप उस दिन बाल कटवाते हैं तो आपको कई तरह का नुकसान हो सकता है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि महाभारत के अनुशासन पर्व में बताया गया है कि नाखून और बाल कटवाने के लिए हर दिन शुभ नहीं होता है। तो आइए जानते हैं आखिर किस दिन बाल कटवाने चाहिए। 

सोमवार के दिन भूलकर भी नाई की दुकान पर ना जाएं। क्योंकि सोमवार के दिन बाल कटवाने से मानसिक दुर्बलता आती है और संतान के लिए हानिकारक होता है। 

मंगलवार के दिन बाल कटवाने से अपनी उम्र का नुकसान होता है। इसे अकाल मृत्यु का कारण माना जाता है। 

बुधवार के दिन नाखून और बाल कटवाने के लिए शुभ होता है। इससे धन बढ़ता है और घर में खुशहाली बनी रहती है। 

वृहस्पतिवार के दिन बाल कटवाने से धन का नुकसान होता है और साथ ही मान-सम्मान की हानि होती है। 

शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह से प्रभावित होता है जो सौंदर्य का प्रतीक है। इसलिए इस दिन बाल और नाखून कटवाना शुभ होता है। इससे लाभ और धन की प्राप्ति होती है। 

शनिवार के दिन बाल कटवाना अशुभ होता है। यह मृत्यु का कारण माना जाता है। 

Image

आमतौर लोग छुट्टी का दिन होने के कारण रविवार को बाल कटवाते हैं लेकिन महाभारत के अनुशासन पर्व में बताया गया है कि यह दिन सूर्य का दिन है इस दिन बाल कटवाने से धन, बुद्धि और धर्म का नाश होता है।