Home समाचार प्रियंका 13 अगस्त को सोनभद्र में जनजातीय लोगों से मिलेंगी..

प्रियंका 13 अगस्त को सोनभद्र में जनजातीय लोगों से मिलेंगी..

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के उभा गांव में बीते महीने जातीय जनसंहार में मारे गए जनजातीय समुदाय के परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए उभा जाएंगी। कांग्रेस के एक नेता ने आईएएनएस से कहा कि प्रियंका का दौरा मंगलवार को होगा।

उन्होंने कहा कि वह (प्रियंका) गांव का दौरा करेंगी, जहां गोंड समुदाय के दस लोग जमीन विवाद से जुड़ी हिंसा में मारे गए थे।

प्रियंका का यह दौरा पीड़ित परिवारों से मिलने जाने के दौरान उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में उन्हें हिरासत में लिए जाने के करीब तीन सप्ताह के बाद होगा।

जिला प्रशासन द्वारा प्रियंका को चुनार किले में हिरासत में रखे जाने के एक दिन बाद जनजातीय समुदाय के सदस्य करीब 70 किलोमीटर चलकर प्रियंका गांधी से मिलने आए थे।