Home समाचार मोदी सरकार जल्द ही बाजार में ला रही है सबसे खूबसूरत नया...

मोदी सरकार जल्द ही बाजार में ला रही है सबसे खूबसूरत नया नोट, भूल जाएंगे आप दो 2000 का नोट

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में कई नोट बाजार में आ चुके हैं। 2000, 500, 200, 100, 50 रुपए के नोटों के बाद अब जल्द आपके हाथ में होगा 20 रुपए का नया नोट। इस नोट में गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर होंगे और नोट के पीछे देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए एलोरा की गुफाओं का चित्रण किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन नए नोटों की पहली खेप कानपुर स्थित रिजर्व बैंक के रिजलन ऑफिस में पहुंच चुकी है। जल्द ही 20 के इन नए नोटों की गड्डियां बैंकों में पहुंचाया जाएगा।

इस नोट पर गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने साफ कर दिया है कि 20 रुपये के पहले से चलन में मौजूद सभी नोट लीगल टेंडर बने रहेंगे, यानी 20 रुपये के नए नोट आने से पुराने नोट पहले की तरह चलते रहेंगे। आरबीआई द्वारा पेश किए गए 20 रुपये के इस नए नोट के आगे के हिस्से पर महात्मा गांधी का चित्रण बीच में है। इसी साइड नोट का मूल्य हिंदी और अंग्रेजी के अंकों में लिखा होगा और RBI, भारत, India और 20 माइक्रो लेटर्स के रूप में होंगे। सुरक्षा पट्टी पर भारत और RBI लिखा होगा नोट के अगले हिस्से पर गारंटी क्लॉज, गवर्नर के हस्ताक्षर, आरबीआई का प्रतीक चिन्ह महात्मा गांधी की तस्वीर के दाहिनी तरफ होगा और नोट के दाहिनी तरफ अशोक स्तंभ होगा।

नोट का नंबर बायें से दाहिनी तरफ बढ़ते आकार में छपा हुआ होगा। नोट के पिछले हिस्से पर बायीं तरफ वर्ष, स्वच्छ भारत का लोगो स्लोगन के साथ और भाषा की पट्टी होगी। नोट के पिछले हिस्से पर एलोरा के गुफाओं का चित्र भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करेगा। नोट 63मिमी चौड़ा और 129 मिमी लंबा होगा।