Home समाचार नागपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भर रहे विमान में आई तकनीकी...

नागपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भर रहे विमान में आई तकनीकी खराबी

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

नागपुर से दिल्ली आ रहे इंडिगो के एक विमान में उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी खराबी आ गई, जिससे उड़ान को निरस्त करना पड़ा। इस विमान में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी भी सवार थे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उड़ान भरने के दौरान पाइलेट को तकनीकी खराबी पा पता चला, जिसके बाद इस उड़ान को स्थगित करना पड़ा।

पायलट द्वारा घोषणा करने के बाद विमान 6ई-636 को टैक्सी-वे से वापस लौटना पड़ा। इस दौरान सभी यात्रियों को डीबोर्ड करने के लिए कहा गया।

यात्रियों ने एयरलाइन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजार किया। विमान में तकनीकी खराबी के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी।

करीब 143 यात्रियों को ले जा रहे विमान ए-320 में तकनीकी गड़बड़ी का पहले से कोई अनुमान नहीं था।

केंद्रीय मंत्री गडकरी मंगलवार सुबह नागपुर से दिल्ली जाने वाले थे।