Home समाचार रिलायंस AGM में पति के हाथों में हाथ डालकर पहुंचीं श्लोका, देखें...

रिलायंस AGM में पति के हाथों में हाथ डालकर पहुंचीं श्लोका, देखें किस अंदाज में नजर आया अंबानी परिवार

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की 42वीं एनुअल जनरल मीटिंग चल रही हैं। इस अवसर पर मुकेश अंबानी के साथ उनका पूरा परिवार पहुंचा। इवेंट में नीता अंबानी से लेकर बहू श्लोका मेहता और बेटी ईशा अंबानी एक से बढ़कर एक लुक में नजर आए। सोशल मीडिया पर पूरे परिवार की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

सबसे पहले बात करेंगे नीता अंबानी के लुक की। नीता ने पिंक कलर का सूट पहना है, जिसमें वह हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने डायमंड नेकलेस और कानो में ईयरिंग्स कैरी किए हुए हैं। वहीं मुकेश अंबानी ब्लैक कलर के पैंट सूट में नजर आए। उन्होंने पिंक कलर की टाई लगा रखी है, जो नीता के आउटफिट के साथ कॉम्पलीमेंट कर रही है।

इवेंट में अंबानी परिवार की बहू श्लोका पति आकाश के हाथों में हाथ डाले नजर आईं। उन्होंने पेस्टल ब्लू कलर का प्लाजो सैट कैरी किया हुआ है। उनके कुर्ते पर पिंक, ग्रीन और येलो कलर की फ्लोरल एंब्रॉयडरी हो रखी है। इसके साथ उन्होंने पिंक दुपट्टा कैरी किया है। अपने इस लुक को उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक लगाकर पूरा किया। श्लोका ने माथे पर छोटी सी बिंदी लगा रखी है, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रही है।

ईशा अंबानी भी ट्रेडिशनल अवतार में पहुंची। उन्होंने फ्लोरल कुर्ते के साथ मैचिंग प्लाजो पहना है। ईशा ने बालों को ओपन किया हुआ है। इसके अलावा उन्होंने कानों में डायमंड स्टड के साथ न्यूड लिपस्टिक लगा रखी है। ओवरऑल ईशा का लुक सिंपल और क्लासी है।

इवेंट में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट भी नजर आईं। राधिका ने ब्लू और व्हाइट कलर का फ्लोरल एंब्रॉयडरी सूट पहना है, जिसमें वह हमेशा की तरह क्यूट लग रही हैं। इसके अलावा मुकेश अंबानी की मां कोकिला भी पहुंची हैं। उन्होंने भी ईशा, श्लोका और राधिका की तरह फ्लोरल पहना है। बस उन्होंने सूट की जगह साड़ी पहनी है।