Home समाचार जानिये सूबे के वित्त मंत्री के मुहल्ले में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार...

जानिये सूबे के वित्त मंत्री के मुहल्ले में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को मिले थे सिर्फ पांच वोट…

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

इस बूथ पर उन्हें पांच सपा उम्मीदवार को 583 जबकि कांग्रेस को 29 वोट मिले थे। बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में इतने कम वोट मिलना हैरानी भरा है।

बरेली, जेएनएन : अगर केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार का संदेह सही है और जांच में इसकी पुष्टि हो जाती है तो निश्चित ही लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती पर सवाल खड़ा होगा। बतौर भाजपा प्रत्याशी उनका कहना है कि कालीबाड़ी मुहल्ला स्थित विष्णु बाल सदन के बूथ संख्या 290 पर उन्हें महज पांच और सपा को 583 वोट मिले हैं। तब, जबकि यह इलाका भाजपा का गढ़ माना जाता है। बूथ के पास ही सूबे के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल का घर है और वह अपना वोट यहीं डालते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को पत्र लिखा है। बताया कि विष्णु बाल सदन, कालीबाड़ी में बूथ संख्या 290 के वोट कमरा नंबर एक में पड़ते हैं। संज्ञान में आया है कि इस बूथ पर उन्हें पांच, सपा उम्मीदवार को 583, जबकि कांग्रेस को 29 वोट मिले थे। बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में इतने कम वोट मिलना हैरानी भरा है।

कालीबाड़ी में रहने वाले तमाम लोगों ने भी मिलकर अवगत कराया था कि उन्होंने भाजपा को ही वोट डाला था। ऐसे में इतने कम वोट मिलने से प्रतीत हो रहा है कि मतदान कर्मियों के स्तर से लापरवाही बरती गई है या फिर विशेष पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर भाजपा के मत अन्य दल के पक्ष में दर्शा दिए गए। इससे इतर यदि भूलवश ऐसा हुआ है तो भी यह अत्यंत गंभीर विषय है।

जिला निर्वाचन अधिकारी से आग्रह किया है कि संज्ञान लेकर दर्शाए गए मतों की प्रविष्टि का फिर से अवलोकन कराएं। चूक में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। बता दें कि विष्णु बाल सदन मतदान केंद्र में तीन बूथ – संख्या 290, 291 और 292 बनते हैं। बूथ संख्या 292 पर प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल का वोट है।

आठवीं बार जीते हैं संतोष

जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की

भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार बरेली संसदीय सीट से आठवीं बार चुने गए हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में पांच लाख 65 हजार 270 वोट पाकर वह जीते। मतगणना 23 मई को हुई और वोटों की गिनती पर संशय इतनी से देर से क्यों? इस पर संतोष गंगवार बोले कि कुछ समय से कालीबाड़ी के लोग कार्यालय आकर लगातार बताते रहे कि उन्हें ही वोट दिया है, तब वोटों की गिनती पर संशय हुआ।

पहले कालीबाड़ी में भाजपा के समर्थन में मतदान होता रहा है, उसे देखें तो लोस चुनाव में बूथ संख्या 290 पर महज पांच वोट मिलना चूक प्रतीत होती है। इसको लेकर ही जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की है।

भाजपा प्रत्याशी का विष्णु बाल सदन के बूथ संख्या 290 पर कम वोट मिलने के संबंध में पत्र मिला है। अभिलेखों की जांच करा रहे हैं। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।