Home समाचार सच बोलते हैं चिदंबरम, इस लिए पीछे पड़ी सरकार : प्रियंका

सच बोलते हैं चिदंबरम, इस लिए पीछे पड़ी सरकार : प्रियंका

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

। आईएनएक्स मीडिया मामले में फंसे कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। कांग्रेस उनके समर्थन में खुलकर खड़ी हो गई है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने चिदंबरम को देश का सेवक और सम्मानित सांसद बताते हुए केंद्र सरकार पर जबर्दस्त हमला बोला। प्रियंका ने ट्वीट किया-चिदंबरम के साथ कांग्रेस हर स्थिति में खड़ी है। नतीजों की परवाह किए वह बिना, सचाई के साथ खड़ी रहेगी।

प्रियंका ने ट्वीट में लिखा, ‘अति गुणवान और सम्मानित राज्यसभा सदस्य पी चिदंबरम ने दशकों तक विभिन्न भूमिका में देश की सेवा की है। वह बेहिचक सत्ता की हकीकत बयां करते रहे हैं। क्योंकि कायर हमेशा सचाई से असहज हो जाते हैं, इसलिए शर्मनाक तरीके से उन्हें घेरने की कोशिश की जा रही है। हम उनके साथ खड़े हैं। सचाई के लिए लड़ते रहेंगे, चाहे नतीजे जो भी हों।