Home जानिए बॉलीवुड के इन सेट्स की कीमत थी आलीशान बंग्ले से भी कही...

बॉलीवुड के इन सेट्स की कीमत थी आलीशान बंग्ले से भी कही अधिक,देखें 10 बेशकीमती सेट्स

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

बॉलीवुड की फिल्मों को हमेशा से ही बेहतरीन बनाने के प्रयास किये जाते रहे है।आज हम बात कर रहे है बॉलीवुड के उन सेट्स के बारे में जिन पर मेकर्स ने पानी की तरह से पैसा बहाया है जी हां जब फिल्में हिट हुई तो इन सेट्स का खर्चा आसानी से निकल गया लेकिन फिल्मों के फ्लॉप होने पर मेकर्स को कड़ा नुकसान हुआ।तो आइए आज बात करते है इन सेट्स के बारे में जो बेशकीमती है-

बाजीराव मस्तानी -साल 2015 में आई इस फिल्म के एक सीन की शूटिंग आइना महल में हुई थी और इसमें मुग़ल-ए-आज़म के सेट्स को दोबारा बनाने की कोशिश की गयी थी। इसमें डिजाईन वाले 20,000 शीशे और 13 झूमर लगाये गये थे।जो कि काफी महंगे थे।

देवदास– इस फिल्म के सेट्स की कीमत 20 करोड़ थी और चंद्रमुखी के कोठे को 12 करोड़ की लागत के साथ बनाया गया था।वही फिल्म के सेट को काफी पसंद किया गया था।फिल्म में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य भूमिका में थे।

प्रेम रतन धन पायो– इस फिल्म के रॉयल पैलेस को बनाने और कुछ सीन्स के लिए शीश महल जैसी जगह बनाने में 13 से 15 करोड़ का खर्च आया था।फिल्म का ये सीन काफी हिट हुआ था।

सावरिया- अब यदि महंगे सेट्स की बात हो रही है तो इस सिलसिले में भला फिल्म सावरिया का नाम कैसे पीछे रह सकता है। इस फिल्म के भव्य सेट्स को बनाने में बड़ा खर्च हुआ था।जिसमें सोनम कपूर और रणबीर कपूर ने डेब्यू किया था।

कलंक- इसी साल रिलीज हुई इस फिल्म का 40 के दशक में सेट करण जौहर की इस फिल्म के लिए एक भव्य सेट का निर्माण मुंबई के फिल्म सिटी में किया गया था, जिसमें 10 करोड़ का खर्चा आया था।हालांकि फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।

बॉम्बे वेलवेट- इस फिल्म को 90 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसके सेट्स को श्रीलंका में बनाया गया था। इतना ही नहीं, श्रीलंका में ही 50 के दशक के मुंबई शहर को दोबारा बनाया गया था, जिससे बजट में कटिंग की जा सके। लेकिन तब भी इसमें 16 करोड़ का खर्च आया था।

ठग्स ऑफ हिंदूस्तान-पिछले साल रिलीज हुई बॉलीवुड की सबसे महंगी इस फिल्म में सिर्फ VFX पर ही खर्चा नहीं किया गया था बल्कि इसमें दो पानी के जहाज भी बनाये गये थे, जिनका वजह लगभग 2 लाख किलों था। यहाँ तक कि ये जहाज ही फिल्म का सबसे बड़ा हिस्सा थे।हालांकि फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।

पद्मावत- इस फिल्म की शूटिंग चित्तौड़गढ़ के किले में होनी थी लेकिन लोगों के आन्दोलन और चीजों को नष्ट कर देने के बाद, डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को इस किले को मुंबई में बनवाना पड़ा, जिसके बाद सेट्स बनाने के दामों में बढ़ोतरी हो गयी थी।फिल्म सुपर डुपर हिट साबित हुई थी।जिसमें दीपिका, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

मुगल ए आजम- यदि महंगे सेट्स की बात हो रही है तो ये फिल्म कैसे पीछे रह सकती है आपको बता दें कि ये बॉलीवुड के अभी तक के सबसे बड़े और महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक फिल्म थी और इस फिल्म के आइकॉनिक गाने प्यार किया तो डरना क्या को फिल्माने के लिए लाहौर के किले के शीशा महल को दोबारा बनवाया गया था। इस गाने में बेल्जियन शीशे का इस्तेमाल किया गया था। इस सेट को बनने में दो दिन लगे थे और उस समय इसका कुल खर्च 15 लाख रुपये आया था।

जोधा अकबर– बॉलीवुड की ट़ॉप हिट फिल्मों में से एक आशुतोष ग्वारिकर ने फिल्म जोधा अकबर के लिए करजत का सेट्स बनवाया था, जो महंगे और खूबसूरत सेट्स में से एक है।फिलम को काफी पसंद किया गया था।

भारत- इसी साल रिलीज हुई सलमान खान की इस फिल्म में एक सेट्स 15 करोड़ की कीमत में बनाया गया था।फिल्म के सेट को मुंबई फिल्म सिटी में ही बनाया गया था।फिल्म ने 200 करोड़ का बिजनेस किया था।