Home जानिए आपकी नींद ही नहीं होश भी उड़ा देगीयह चाय, जानिए इसकी कीमत…

आपकी नींद ही नहीं होश भी उड़ा देगीयह चाय, जानिए इसकी कीमत…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

अरुणाचल प्रदेश में उगाई जाने वाले चाय की एक खास किस्म ने मूल्य के मामले में असम चाय की हाल में बनाए गए नए रिकॉर्ड की बुधवार को बराबरी कर ली। अरुणाचल प्रदेश की यह चाय गुवाहाटी में हुई नीलामी में 75,000 रुपए किलो के भाव बिकी।

गुवाहटी चाय नीलामी केन्द्र (जीटीएसी) खरीदार संघ के सचिव दिनेश बिहानी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के दोन्यीपोलो चाय बागान में उगाई जाने वाली ‘गोल्डन नीडल’ चाय को यहां नीलामी में चाय ब्रोकरों ने बेचा और शहर के खरीदार छत्तर सिंह नरेन्द्र कुमार ने आनलाइन चाय विक्रेता एब्सोल्यूट टी के लिए खरीदा।

इससे पहले 13 अगस्त को असम के डिकोम चाय बागान की गोल्डन बटरफ्लाई चाय को भी 75,000 रुपए किलो के भाव बेचा गया था। नीलामी केन्द्र के अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुये कहा कि बुधवार को अरुणाचल प्रदेश की एक खास किस्म की चाय ने भी बिक्री के मामले में असम चाय के भाव की बराबरी कर ली।

इससे पहले अरुणाचल की दोन्यीपोलो चाय बागान में पैदा हुई खास किस्म की चाय ने 39,000 रुपये किलो के बिक्री मूल्य का रिकार्ड बनाया था।