Home छत्तीसगढ़ शादी से इनकार किया तो प्रेमिका को घर ले गया और चाकू...

शादी से इनकार किया तो प्रेमिका को घर ले गया और चाकू से गोदकर मार डाला…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

शादी करने से इनकार करने पर प्रेमिका को युवक ने चाकू से गोदकर मार डाला। हत्या के बाद युवक अपने दोस्त के पास पहुंचा और उससे रुपए उधार लिए। इसके बाद उसने हत्या की जानकारी दी और वहां से भाग निकला। इसके बाद से युवक का कुछ पता नहीं है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। युवती कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी। दिलदहलाने वाली यह घटना बुधवार को सरकंडा क्षेत्र में हुई। 

डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, दोनों के घरवाले शादी के लिए नहीं थे राजी

  1. कोनी देवनंदन नगर निवासी कृष्णा तिवारी उर्फ डब्बू (23) का डेढ़ साल से बिल्हा की युवती प्रियंका श्रीवास (22) पिता नारद श्रीवास से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रियंका सरकंडा स्थित नवीन कन्या महाविद्यालय में बीए फाइनल की छात्रा थी। वह बिल्हा से रोज आना जाना करती थी। कृष्णा उससे शादी करना चाहता था। युवती को भी इस बात के लिए राजी कर लिया था पर दोनों के परिवार वाले इसके पक्ष में नहीं थे। युवक कुछ दिनों से अपने घरवालों घरवालों को इसके लिए काफी परेशान कर रहा था। 
  2. तंग आकर उन्होंने कृष्णा को घर से निकाल दिया तो वह राजस्व कॉलोनी में किराए से रहने लगा। हफ्ताभर पहले युवती भी बिलासपुर आ गई थी। वह दयालबंद नारियल कोटी में अपने मौसा जोगीराम श्रीवास के यहां ठहरी थी। इधर युवती के घरवालों ने उसकी दूसरी जगह शादी तय कर दी। युवती भी तैयार हो गई थी। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे कृष्णा से मिलने के लिए प्रियंका उसके घर आई।  शादी के बारे में पता चला तो दोनों के बीच विवाद हो गया। कृष्णा ने चाकू निकाल लिया और युवती पर हमला कर दिया।  
  3. स्टेशन में दोस्त से 500 रुपए उधार लिया और घटना की जानकारी दी हत्या के बाद कृष्णा बुलेट में रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां उसका दोस्त अनुराग मानिकपुरी मिला तो उससे 500 रुपए उधार लिए और घटना के बारे में बताया। अनुराग को उसकी बातों पर यकीन नहीं हुआ  कुछ लोगों को लेकर वह कृष्णा के घर गया। दरवाजा आधा खुला था। उन्होंने भीतर झांका तो युवती का रक्तरंजित शव बेड पर औधें मुंह पड़ा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। देर रात तक उसका पता नहीं चल सका है।